फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण रोकने के लिए यज्ञ करें : नीतू

Sat, 15 Nov 2025 07:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
वैदिक संस्कृति के उत्थान के लिए तीन दिवसीय यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। कस्बे के बलराम आर्य फार्म हाउस पर वैदिक संस्कृति के उत्थान के लिए तीन दिवसीय यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। वैदिक कन्या गुरुकुल नवलपुर बिजनौर से आईं प्राचार्य नीतू शास्त्री ने यज्ञ का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को रोकने के लिए हर परिवार को प्राचीन काल की वैदिक आर्य पद्धति के अनुसार प्रतिदिन यज्ञ करना चाहिए।कार्यक्रम स्थल पर विशाल कुंड बनाया गया। जिसमें यज्ञ ब्रह्म आचार्य सत्यदेव स्वामी रहे। मुख्य अतिथि चैयरमैन अशोक कुमार सैनी, प्रदीप बिश्नोई ,रणधीर फौजी आदि ने वैदिक मंत्रों द्वारा महायज्ञ में आहुति प्रदान करते हुए शुभारंभ कराया । आचार्य भरत मुनि ने राष्ट्र की सनातन वैदिक संस्कृति वेद धर्म, वैदिक शिक्षा, संस्कार और आयुर्वेद के महत्व के बारे में बताया। कहा कि हिंदू सनातन धर्म में सर्वप्रथम शुभ कार्य करने के लिए यज्ञ का सबसे बड़ा महत्व है। इसलिए आज के समय में हम सभी को राष्ट्रहित में वैदिक संस्कृति के वेदों को पढ़ना आवश्यक है। कार्यक्रम में उत्तराखंड हरिद्वार, दिल्ली, हरियाणा ,बिजनौर, मुजफ्फरनगर ,गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ आदि जनपदों से आचार्य पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें