फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का पहरा, फिर भी शराब खरीदने पहुंच गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देकर शराब की दुकानों पर पहुंचे लोग
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस की सख्ती के बावजूद लोग शराब खरीदने दुकानों तक पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख भगदड़ मच गई। कोरोना संक्रमण के कारण लागू बंदिशों और पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस की सख्ती के बावजूद कुछ इलाके ऐसे भी रहे, जहां लोग पुलिस की आंखों में धूल झोंककर शराब की दुकानों तक पहुंच गए। थापरनगर में यह नजारा दिखा। लोग बेरोकटोक आ जा रहे थे। तभी कुछ मीडियाकर्मी यह देख रुक गए। कैमरों की फ्लैश चली तो क्षेत्र की फैंटम पुलिस भी आ गई और ऐसे लोगों को खदेड़ दिया।
---
अधिक दाम वसूले गए
- पंचायत चुनाव के मद्देनजर शनिवार शाम छह बजे मतदान केंद्र की आठ किलोमीटर की परिधि में आने वाली सभी शराब की दुकान बंद करा दी र्गइं। इसका असर यह हुआ कि दूरदराज से लोग शहर के अंदर दुकानों तक शराब लेने पहुंच गए। थापरनगर स्थित बीयर की दुकान पर 110 रुपये की बीयर 160 से 170 रुपये तक में बेच दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोविड नियमों के उल्लंघन में 91 के चालान
- कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर शनिवार को 91 लोगों के धारा 188 के तहत चालान किए गए। इसके अलावा फेस मास्क न लगाने वाले 5110 लोगों के चालान हुए। नाईट कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 72 लोगों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें