फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुख्य मार्ग पर जाम से हलकान हुए लोग

विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर लगे जाम के कारण वाहनों की कतार। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मवाना। मुख्य मार्ग पर बुधवार को अपराह्न के समय भीषण जाम लगने से लगभग दो घंटे तक वाहन रेंगते रहे। बाद में पुलिस ने सड़क पर उतरकर जाम खुलवाया।
एक सप्ताह पूर्व नगर पालिका, तहसील अधिकारियों और पुलिस द्वारा थाने से लेकर फलावदा रोड तक आधा अधूरा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। कुछ घंटे चले अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर अभियान बंद होने के बाद ही दिखाई देना बंद हो गया था। थाने से लेकर बस स्टैंड पुलिस चौकी तक सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से खड़े वाहन, ई रिक्शाओं की भरमार, सड़क पर दुकानदारों का रखा सामान, जहां-तहां बस रोककर सवारी उतारने व चढ़ाने, थ्री व्हीलर वालों द्वारा कहीं भी सड़क पर रोककर सवारी बैठाने व उतारने के कारण मुख्य मार्ग पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार कई व्यापारी संगठन व लोग ज्ञापन आदि के माध्यम से मुख्य मार्ग के जाम से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को बेतरतीब वाहनों के चलते थाने से फलावदा तिराहे तक जाम की स्थिति बन रही। लगभग दो घंटे तक मुख्य मार्ग पर जाम के कारण वाहन रेंगते रहे। जानकारी होने पर पुलिस वालों ने सड़क पर उतरकर वाहनों को व्यवस्थित कर जाम खुलवाया। इसके बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें