फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रों ने दिल्ली का शैक्षिक भ्रमण किया

विज्ञापन
डी मोर्ट फॉर पब्लिक स्कूल के शिक्षक छात्रों को दिल्ली का भ्रमण करते हुए। (स्त्रोत स्कूल) मवाना।
विज्ञापन
बहसूमा। रामराज स्थित डी मोंटफोर्ट एकेडमी के छात्र-छात्राएं बुधवार को शैक्षिक भ्रमण के लिए दिल्ली गए। भ्रमण के दौरान छात्र लोटस टेंपल पहुंचे जहां उन्होंने विश्व शांति, एकता और सद्भाव के संदेश को जाना। बच्चों ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया। बच्चों ने स्वतंत्रता के बाद भारत के विकास, पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान ऐतिहासिक निर्णय और आधुनिक भारत की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जाना। छात्र साइंस म्यूजियम पहुंचे जहां उन्होंने विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों, मॉडल और तकनीकी प्रदर्शनों को देखा। बच्चों ने विज्ञान की रोचक जानकारियां सीखी और स्वयं भी कई गतिविधियों में भाग लिया। ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थल बांग्ला साहिब गुरुद्वारा पहुंचे छात्रों ने शांत वातावरण का अद्भुत अनुभव किया और गुरु परंपरा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस दौरान शिक्षक सत्येंद्र सिंह व ज्योति चौधरी मौजूद रहे। भ्रमण के पश्चात प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारा उद्देश्य है कि बच्चे कक्षा के बाहर भी सीखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें