फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंचन देख भावविभोर हुए लोग

विज्ञापन
दौराला - दौराला के सर श्रीराम इंटर कॉलेज में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
दौराला। सर श्रीराम इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर श्रीराम लीला कमेटी दौराला के नेतृत्व में चल रही रामलीला में मंगलवार को राम वनवास, राजा दशरथ मरण और राम केवट संवाद का कलाकारों द्वारा मार्मिक मंचन किया गया।
विज्ञापन

कमेटी अध्यक्ष ओमकार चौधरी ने बताया कि रामलीला मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता हरेंद्र चौधरी, विक्की गुप्ता, और उपेंद्र प्रधान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और भगवान राम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। कलाकारों द्वारा किए गए मंचन को देखकर श्रोता भाव विभोर हो गए। मंच का संचालन प्रदीप भारद्वाज ने किया। इस दौरान भूपेंद्र अहलावत, प्रद्युमन जैन, सुनील, चांदवीर, ओम प्रकाश, राकेश विश्वकर्मा, मिंटू, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें