फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जलभराव से परेशान लोगों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अमर उजाला....रघकुल विहार, ट्रांसपोर्ट नगर में घर के बाहर हुआ जलभराव। परेशान लोगों ने नगर निगम क
विज्ञापन
नगर निगम के वार्ड संख्या-35 स्थित रघुकुल विहार में मुख्य सड़क पर लंबे समय से हो रहे जलभराव से परेशान स्थानीय लोगों का सब्र शुक्रवार को जवाब दे गया। गुस्साए निवासियों ने सड़क पर हंगामा करते हुए नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन


कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि रघुकुल विहार की मुख्य सड़क पर पिछले करीब दस दिनों से लगातार जलभराव बना हुआ है। इससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है बल्कि बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार नगर निगम में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई जिससे उनमें आक्रोश बढ़ गया।
पार्षद और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची हंगामे की सूचना पर पार्षद पूनम गुप्ता मौके पर पहुंचीं और लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और समस्या की गंभीरता बताई। इसके बाद नगर निगम की एक टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने निरीक्षण कर लोगों को आश्वासन दिया कि जलभराव की समस्या का जल्द निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित सड़क का निर्माण कराया जाएगा तथा जल निकासी के लिए नाले का निर्माण भी प्रस्तावित है ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो। अफसरों के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा कुछ शांत हुआ लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। निवासियों ने निगम प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें