फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बाद स्ट्रेन का खौफ, विदेश से लौटे लोगों को लेकर मेरठ में अलर्ट, 12 की हुई जांच

Thu, 24 Dec 2020 12:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
new Corona strain - फोटो : iStock
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना के दूसरे स्ट्रेन के आने की खबर के बाद विदेश से वापस लौटे लोगों को लेकर मेरठ में भी अलर्ट कर दिया गया है। इंग्लैंड से आए 12 लोगों की बुधवार को जांच की गई। इनकी एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनके आरटीपीसीआर जांच के लिए लिए भी सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आएगी। इनकी 28 दिन तक निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि इन लोगों में कोई लक्षण नहीं मिले हैं। लेकिन जब तक आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता। यह सभी शहर क्षेत्र के हैं। यूनाइटेड किंगडम और अन्य यूरोपियन यूनियन के देशों में कोविड वायरस के नए स्ट्रेन का प्रसार हो रहा है। लिहाजा इन देशों से आने वाले यात्रियों की निगरानी के लिए राज्य सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिसका अनुपालन कराया जा रहा है।

 

विज्ञापन

इन देशों से आए यात्रियों को दो समूहों में बांटा गया है। 23 नवंबर से 8 दिसंबर के बीच वापस आने वाले यात्री और दूसरे नौ दिसंबर के बाद भारत आने वाले यात्री। इन लोगों को यहां आने के बाद 28 दिनों तक सर्विलांस पर रखा जाएगा।

साथ ही इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम सेंटर के जरिए फोन के माध्यम से संपर्क कर निगरानी की जाएगी। विदेशों से आने वाले व्यक्तियों की सूचना और अगर उनमें लक्षण दिखते हैं तो उसकी सूचना कंट्रोल रूम के नंबर 0121-2668470 और 0121-2660820 पर करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे जरूरी जांच कराई जा सके।

कोरोना के 66 नए मरीज मिले, एक की मौत
मेरठ। कोरोना के 66 नए मरीज मिले हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 58 साल का मृतक कंकरखेड़ा निवासी था। अब तक 390 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 5062 लोगों की कोरोना की जांच हुई। अब तक 20,283 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 59 लोगों की छुट्टी हुई है। इस तरह 18,522 लोगों की छुट्टी हो चुकी है। इस वक्त 1371 लोग कोरोना के सक्रिय केस हैं।

इनमें 350 लोग होम आइसोलेशन में हैं। नए मरीज दयालपुर, श्रद्धापुरी, डिफेंस एंकलेव, रामनगर, गंगानगर, शिवशक्ति विहार, शास्त्रीनगर, पुलिस लाइंस, कुंडा, नई बस्ती सरधना, आबूलेन और दौराला आदि निवासी हैं। इनमें नौकरीपेशा, घरेलू महिलाएं, स्वास्थ्य कर्मी, कारोबारी और स्टूडेंट्स आदि शामिल हैं। पिछले कुछ दिन से कोरोना के मामलों में कमी आई है। मरीजों की संख्या भी लगातार सौ से भी कम आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें