फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घोड़ा पछाड़ और रसेल वाइपर देख घबराए लोग

विज्ञापन
दौराला में निकले हुए सांप को पकडते हुए वन विभाग कर्मचारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। दौराला मिल बाजार स्थित एक निर्माणाधीन मकान में सांप निकलने से काम कर रहे मिस्त्री और मजदूरों में भगदड़ मच गई। वहीं सरधना रोड स्थित एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में जहरीला रसेल वाइपर निकलने से अफरातफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने दोनों जगहों से सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

मिल बाजार निवासी दीपक अरोड़ा अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर मिस्त्री और मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान ईंटों के बीच एक सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर मिस्त्री और मजदूरों की चीख निकल गई। मकान मालिक ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी सर्प मित्र पुनित पोसवाल ने सांप को सकुशल पकड़ लिया। इसके बाद सरधना रोड बाजार में दौराला निवासी दीपक कुमार की रेडीमेड गारमेंट की दुकान में एक रसेल वाइपर सांप निकला। सांप को देखकर दुकानदार और ग्राहक घबरा गए और दुकान से बाहर पहुंच गए। सर्प मित्र पुनित पोसवाल ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। सांप पकड़े जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली। सर्प मित्र वन कर्मचारी ने दोनों सांप को जंगल में ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। वन कर्मचारी ने बताया कि मकान में मिला सांप घोड़ा पछाड़ था, जो जहरीला नहीं होता जबकि दुकान में मिला सांप रसेल वाइपर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें