फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीमारी के बाद पानी को तरसे मंडी चमारान के निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी के लिए परेशान मंडी चमारान के लोग
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला मंडी चमारान में दूषित पानी से बीमारी फैलने के 17 दिन बाद भी जल आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई है। नई पाइप लाइन में पानी का प्रेशर कम होने से वह घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। गेटवॉल लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मजबूरी में लोग दूर-दूर से सबमर्सिबल से पानी ढोकर ला रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ले में बीमारी का असर कम होने के बाद पांच दिन पूर्व नई पाइप लाइन से जल आपूर्ति शुरू की गई थी। मोहल्ले वासियों ने बताया कि पानी का प्रेशर इतना कम है कि कनेक्शन ज्वाइंट से पानी बाहर नहीं आ पा रहा है। लोग टैंकर के पानी के इस्तेमाल से भी गुरेज कर रहे हैं। पालिका जेई राजीव सोम ने बताया कि नए टंकी परिसर के नलकूप से दो गेटवॉल लगाए गए हैं। इसके बाद भी प्रेशर नहीं बढ़ा। नए नलकूप की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर होने कारण पानी का प्रेशर खत्म हो गया है। मोहल्ला मंडी चमारान में बाहर लगे सबमर्सिबल को बीमारी के चलते अधिकारियों ने बंद करा दिया था। अब स्पष्ट हो गया है कि मोहल्ले के बाहर लगे सबमर्सिबल को चालू किए बिना समस्या दूर नहीं होगी। स्थानीय लोग पुराने पंप के पानी की जांच कराए जाने की मांग करने लगे हैं। चेयरपर्सन सबीला अंसारी का कहना है कि मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति को सुचारू करने के लिए काम चल रहा है। जल्द समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें