फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डोल काटने के विवाद में खूनी संघर्ष, युवक की मौत

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के अटाली गांव में हुए खूनी संघर्ष में घायल महिला। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
डोल काटने के विवाद में खूनी संघर्ष, युवक की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के अटाली गांव की घटना, तीन महिलाओं सहित दस घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव अटाली में डोल काटने के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक युवक अमित पाल (26) की मौत हो गई और दोनों पक्षों की तीन महिलाओं सहित दस लोग घायल हो गए।
घटना बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे हुई। गांव अटाली में कश्यप समाज के हरिओम और पाल समाज के हरपाल के परिवार के बीच खेत की डोल काटने को लेकर विवाद होता रहता है। हरपाल के पुत्र अमित और विपिन गेहूं की बुवाई कर रहे थे, इनके परिवार की महिलाएं पास गन्ना छील रही थी। आरोप है कि इसी दौरान कश्यप समाज के राजीव, परसा और मिलन सहित करीब 11 लोगों ने हमला बोल दिया। इसके बाद हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। हमले में हरपाल के परिवार के अमित, विपिन, कवरपाल, केला पत्नि हरपाल, पूजा पुत्री शिवनंद और गोविंद घायल हो गए। दूसरे पक्ष के राजीव, चंद्रपाल, बाबू, संतलेश व धर्मवीर घायल हो गए। सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती कराया, गंभीर रूप से घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जिला चिकित्सालय से अमित को मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ विनय गौतम व इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव घटना स्थल पर पहुंचे। घटना को लेकर उन्होंने दोनों पक्षों से वार्ता की। अमित के तहेरे भाई अंकित ने 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अंकित की तहरीर पर 11 ग्रामीणों के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें