फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकीय जीवन जी रहे इस्लामाबाद क्षेत्र के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में फिसड्डी शहर नगर निगम की लापरवाही से 2021 में भी बुरे दौर से गुजर रहा है। नगर निगम और जल निगम की कारगुजारियों को खामियाजा इस्लामाबाद क्षेत्र की आबादी दो महीने से भुगत रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र में सीवेज व्यवस्था बेपटरी होने से दूषित पानी सड़क से लेकर घरों और दुकानों में भर रहा है। इसके विरोध में स्थानीय लोग कई बार जाम लगा चुके हैं। वहीं, पार्षद पानी में बैठकर धरना दे चुके हैं। इसके चलते नगर आयुक्त मनीष बंसल खुद इलाके का निरीक्षण कर समाधान कराने के निर्देश दे चुके हैं। अमर उजाला की टीम ने बुधवार को क्षेत्र का जायजा लिया। यहां इस्लामाबाद पूर्व और इस्लामाबाद दक्षिण समेत किदवई नगर में सीवर का दूषित पानी भरा है। यहां वार्ड 71, 72 और 79 जुड़े हैं। इनके पार्षद अहसान अंसारी, आसिफ हबीब और राशिद अंसारी का कहना है कि नगर निगम और जल निगम अधिकारी समस्या एकदूसरे के पाले में गेंद फेंक रहे हैं। वहीं, इस्लामाबाद निवासी हासिम का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही से लोग परेशान हैं। शकील के अनुसार जलकल विभाग का पंप सिर्फ दोपहर तक चलाया जाता है। जहीर अहमद के अनुसार गंदे पानी से क्षेत्र में बीमारी बढ़ रही है।
उधर, नगर आयुक्त मनीष बंसल का कहना है कि चोक सीवर लाइन नहीं खुल सकी है। अब इसके समाधान के लिए जल निगम को कहा है। लोगों को दिक्कत नहीं होने देंगे। वहीं,, जल निगम की नागर कार्य इकाई द्वितीय के परियोजना प्रबंधक रमेश चंद्रा का कहना है कि सीवर लाइन के दो मैनहोल बनाने के लिए 24 दिसंबर को टेंडर खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें