फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले महीने से कैंट की सड़कों पर लगेगा दोगुना टैक्स, टोल टैक्स की जगह देनी होगी एंट्री फीस

Tue, 05 Feb 2019 03:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कैंट बोर्ड मेरठ
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने टोल टैक्स व्यवस्था को खत्म कर दिया है। 5 फरवरी 2019 से यानी आज से कैंट में टोल टैक्स खत्म हो गया है लेकिन इसके बाद भी बोर्ड बैठक में केंट की सड़कों पर चलने के लिए एंट्री फीस लेने पर सहमति बनी। 
विज्ञापन


अगले महीने से केंट की सड़कों पर टोल टैक्स से दोगुना शुल्क देना होगा। फिलहाल केंट के छह पॉइंट्स पर टोल टैक्स लिया जाता है। अभी टोल टैक्स 25,40,75,100 है लेकिन अब इसे 50, 100,150 कर दिया जाएगा। इस महीने पुरानी दरों से शुल्क लिया जाएगा। लेकिन टोल टैक्स का नाम बदलकर एंट्री फीस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा बोर्ड बैठक में केंट में गेल गेस पाइपलाइन सर्वे को सहमति दे दी गई। जिससे अब जल्द ही केंटवासियो को भी गेल गेस की सुविधा मिलने लगेगी। वहीं सिटी स्टेशन के बाहर तीन शराब की दुकानों पर लगी सील पर भी चर्चा की गई। 

वहीं, बैठक में डीईओ का कार्यालय और आवास बनाने पर बैठक में सहमति बनी। सरकार की तरफ से 8 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य शुरू होगा। जो को कैन्ट बोर्ड करवाएगा। इसकी डीपीआर आईआईटी रुड़की में बनवाई जा रही है। इसके अलावा अब 26 जनवरी और 15 अगस्त को केंट बोर्ड कार्यालय में उपाध्यक्ष ही झंडारोहण करेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें