संदीप,,, परतापुर के जनता इंटर कालेज में शनिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले
मेरठ। परतापुर के भूड़बराल स्थित जनता इंटर कॉलेज के चार छात्र मेधावी विद्यार्थियों को यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने पर सम्मानित किया गया। काॅलेज की प्रधानाचार्य रेखा गुप्ता ने बताया कि कालेज में हाईस्कूल के छात्र गौतम भारती ने परीक्षा में 92.83 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा अंशिका ने 90 प्रतिशत, बारहवी कक्षा की छात्रा उमरा इदरीश ने 87 और सलोनी ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गजेंद्र वर्मा सहित काॅलेज के अन्य शिक्षकों ने उन्हें सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शिक्षक मनीष वर्मा, प्रशांत वर्मा, मधु शर्मा, एमपी सिरोही और बाबूराम सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं, इंदिरा नगर निवासी देव वत्स ने हाईस्कूल में बेहतरीन अंकों के साथ परीक्षा पास की। उसे भी अभिभावकों उमेश कुमार, ज्योति सहित अन्य ने शुभकामनाएं दीं। संवाद