फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का डर: लोगों ने टाल दी बर्थडे पार्टियां, रेस्टोरेंट सूने और सिनेमाघरों में दर्शकों का टोटा

Tue, 17 Mar 2020 12:43 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में भले ही कोरोना का कोई केस न मिला हो लेकिन लोगों में इसका डर ज्यादा है। लोगों ने सामूहिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।
विज्ञापन
खाली पड़ा सिनेमा घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में भले ही कोरोना का कोई केस न मिला हो लेकिन लोगों में इसका डर ज्यादा है। लोगों ने सामूहिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। बर्थडे और किटी पार्टियां तक टाल दी गई हैं। इसका असर बाजार पर भी हुआ है। रेस्टोरेंट सूने नजर आ रहे हैं और सिनेमाघरों में दर्शकों का टोटा है। संचालक चिंतित हैं कि यदि ये सब लंबा चला तो मुश्किल हो सकती है। अमर उजाला टीम ने सोमवार अपराह्न दो से चार बजे तक शहर के कई रेस्टोरेंट और सिनेमाघरों का जायजा लिया। 

विज्ञापन


स्कूलों में छुट्टी, टाली बर्थडे पार्टी 
कैराना रोड स्थित रेस्टोरेंट सूना था। एक भी ग्राहक नहीं था। संचालक अरुण सिंह काउंटर पर मायूस बैठे नजर आए। बताया कि रेस्टोरेंट के पास कॉलेज है। पास में ही विद्युत निगम का कार्यालय है। स्कूल की छुट्टी के बाद करीब 200-250 छात्र छात्राएं हल्का फुल्का फास्ट फूड लेते थे। लंबी दूरी वाले यात्री भी यहां रुक कर लंच और डिनर करते थे लेकिन स्कूलों में छुट्टी होने से छात्र नहीं आ रहे। यात्री भी बाहर के खाने से बच रहे हैं। दो लोग तो बर्थडे पार्टी बुक कराने आए थे लेकिन बाद में बुकिंग टाल दी है। 

स्टाफ का खर्चा निकलना भी मुश्किल
कैराना में पानीपत रोड स्थित रेस्टोरेंट पर अक्सर यात्रियों के वाहन खड़े होते थे, लेकिन सोमवार को वाहन नजर नहीं आए। संचालक साबिर ने बताया कि हरियाणा बॉर्डर होने की वजह से यहां हरियाणा के आसपास के गांव के लोग भी लंच और डिनर को आते थे, लेकिन कोरोना वायरस का शोर मचने के बाद ग्राहक गायब हो गए। स्टाफ का खर्चा भी निकालना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


सिनेमाघर में सिर्फ 52 दर्शक 
शहर के विजय सिनेमाघर के अंदर डीसी सीटें खाली नजर आई। बॉलकनी में तो केवल आठ दर्शक ही बैठे थे। सिनेमाघर के मैनेजर सतीश धीमान ने बताया कि दर्शकों का लंबे समय से टोटा है लेकिन कोरोना के डर से दर्शक आने से बचने लगे हैं। आज पहले शो में केवल 52 दर्शक आए।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें