फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : इज्तमा में पहुंचने वालों का कांवड़ियों की तर्ज पर किया स्वागत, स्टेशन पर जुटी भारी भीड़

Sun, 02 Dec 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ न्यूज
यूपी के बलंदशहर में आयोजित तीन दिवसीय इज्तमा में शरीक होने जा रहे मुसलमानों को मेरठ में कांवड़ियों की तर्ज पर स्वागत किया जा रहा है। तब्लीगी इज्तमा में पिछले तीन दिनों से लगातार मुस्लिम समुदाय के लोगों को भारी संख्या में आवागमन चल रहा है। मेरठ सिटी स्टेशन में समुदाय के लोग ट्रेनों के इंतजार में खड़े रहे।

 
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ न्यूज
बुलंदशहर सदर तहसील क्षेत्र के गांव दरियापुर-अढौली में आयोजित तब्लीगी इज्तमा में शनिवार को उलेमा-ए-इकराम दीन की रोशनी फैलाकर ईमान पुख्ता कराया। इज्तमा में दिल्ली मरकज और देवबंद से उलेमा-ए-इकराम शिरकत करने पहुंचे हैं। इससे पूर्व शुक्रवार को हजरत निजामुद्दीन मरकज के मौलाना साद ने जुमे की नमाज अदा कराई। इज्तमा में शामिल होने के लिए लोगों के आने का सिलसिला लगातार जारी है।
 
 
विज्ञापन

3 of 7
मेरठ न्यूज
मेरठ के सिटी स्टेशन पर भी इज्तमा में शरीक होने वाले लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी। वहीं दूसरे जिलों व राज्यों से भी इस विशाल आयोजन में लोग बस ट्रेन व हवाई यात्रा से शामिल होने पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि बुलंदशहर में पहली बार ऐतिहासिक तब्लीगी इज्तमा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

 

4 of 7
मेरठ न्यूज
इस कार्यक्रम में अलग अलग देशों  से उलमा आ रहे हैं जो मुस्लिम समुदाय के लोगों को दीनी तालीम देंगे साथ ही विभिन्न देशों से यहां पहुंचे समुदाय के लोग तीन तारीख को दुआ के बाद अपने अपने घरों को लौट जाएंगे। इज्तमा में शामिल होने पहुंच रहे लोगों का मेरठ में कांवड़ यात्रा की तर्ज पर स्वागत किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ न्यूज
जिले में होने वाला है विशाल तब्लीगी इज्तमा प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जनपद के दरियापुर गांव में  देश विदेश के लोगों के ठहरने का इंतजाम किया गया है। बताया जा रहा है कि यहां तमिलनाडू, कर्नाटक, महाराष्ट्र सहित मणिपुर केरल, गोवा व राजस्थान से तो जमात इज्तमा में पहुंच रही है। साथ ही इंडोनेशिया व मलेशिया, कुवैत, सउदी अरब व दुबई की जमातें भी यहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। 

 
विज्ञापन

6 of 7
मेरठ न्यूज
खास बात यह भी है यहां हजारों जोड़े जीवन भर के लिए एक होंगे। बताया जा रहा है कि सोमवार को जौहर की नमाज के बाद  निकाह होने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए इज्तमा कमेटी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि जिन जोड़ों के निकाह होने है वे अपने साथ दो गवाह व एक वकील लेकर इज्तमा में पहुंचें। इज्तमा में जिन लोगों के निकाह होने हैं वे अपने आप को खुशनसीब मान रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेरठ न्यूज
इज्तमा की विशालता को देखते हुए भरपूर व उचित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। इज्तमा स्थल पर चिकित्सका सुविधाओं का भी इंतजाम किया गया है।  विशेष कैंपों में खाने पीने व आराम करने की भी व्यवस्था की गई है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें