पहले जारी हुआ ट्रेन का समय
ट्रेन का शाम का समय
स्टेशन आगमन प्रस्थान
आनंद विहार 00 5.50
मेरठ सिटी 6.43 6.45
टपरी 8.04 8.06
हरिद्वार 9.16 9.21
देहरादून 10.16 बजे रात 00
ट्रेन का सुबह का समय
स्टेशन आगमन प्रस्थान
देहरादून 00 7.00
हरिद्वार 8.04 8.08
टपरी 9.27 9.29
मेरठ सिटी 10.32 10.34
आनंद विहार 11.30 पूर्वाह्न 00
नहीं प्रभावित होगी शताब्दी एक्सप्रेस
रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत ट्रेन का संचालन आनंद विहार टर्मिनल से शाम और देहरादून से सुबह के समय किया है, ताकि शताब्दी एक्सप्रेस पर इसका कोई असर न पड़े।
आज सुबह सिटी स्टेशन पर लोगों ने देखी ट्रेन
दिल्ली रेल मंडल के डीआरएम रिंपी गर्ग ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे ट्रायल के लिए आनंद विहार से रवाना हुई। करीब सुबह सवा छह बजे मेरठ के सिटी स्टेशन पर रुकी। इस दौरान लोगों की भीड़ वंदे भारत को देखने के लिए उमड़ पड़ी।
आठ कोच की ट्रेन पूरी तरह से न सिर्फ वतानुकूलित है बल्कि आधुनिक सुविधाओं से भी सुसज्जित है। ट्रेन के अंदर बड़ी टीवी स्क्रीन लगी हुई है जिस पर यात्री मनोरंजन करते हुए सफर करेंगे। इसके अलावा यात्री को यह भी पता चलता रहेगा कि ट्रेन किस जगह से गुजर रही है।
जनता को दिखाने के लिए यह ट्रेन रुड़की, सहारनपुर के स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं शाम को यह दोपहर दो बजे देहरादून से वापस दिल्ली के लिए रवाना होगी। ट्रेन का सिर्फ एक कोच लोगों को दिखाने के लिए खोला जाएगा।
जानें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में क्या है खास
- फोटो : सोशल मीडिया
25 को स्टेशन पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
वंदे भारत ट्रेन का सिटी स्टेशन पर भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। इसके तहत जीआरपी व आरपीएफ थाने के पास सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए मंच बनाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम कॉलेजों की छात्र-छात्राओं द्वारा की जाएगी।
रेलवे बोर्ड से जारी नई समयसारिणी के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन अब गाजियाबाद व मुजफ्फरनगर भी रुकेगी। मेरठ सिटी स्टेशन पर सिर्फ दो मिनट का ठहराव है। आज और 25 मई को पांच मिनट का ठहराव है। - आरपी शर्मा, स्टेशन अधीक्षक सिटी स्टेशन