फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोहम्मद रफी के गानों पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। तानसेन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को मोहम्मद रफी के 100वें जन्मदिवस पर विक्टोरिया पार्क गढ़वाल सभा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुरू करने से पूर्व सभी लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और दो मिनट का मौन धारण किया।
विज्ञापन

संगीत कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व कमिश्नर डॉ. आरके भटनागर ने की। मुख्य अतिथि ठा. शमशेर सिंह ने दीप प्रज्जवलन किया। इस मौके पर गायक शकील सैफी ने सौ बार जन्म लेंगे.. गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद कुलदीप सिंह ने तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है... गीत प्रस्तुत किया। पूनम ने सौ साल पहले मुझे तुमसे प्यार था, आज भी है और कल भी रहेगा गीत गाकर समां बांध दिया। अनीश कुरैशी ने जनम जनम का साथ है हमारा-तुम्हारा गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा प्रीपण कुमार, वीरेंद्र कुमार, डॉली जैन, विनय कुमार, दिवाकर, शोएब सैफी, अनवर चौधरी समेत आदि गीतकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर डॉक्टर शिवचरण शर्मा मधुर, बुद्ध प्रकाश भगत, आनंद प्रकाश गौतम, देशपाल सिंह गुर्जर, जावेद राव मुफ्ती आदि मौजूद रहे। अंत में सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें