फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को लोगों ने पकड़कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर 4 बी में छात्राओं के सामने अश्लील हरकत करने वाले माधवपुर सेक्टर एक के मोहित को लोगों ने पकड़कर धुन दिया। लोगों का कहना है कि आरोपी की हरकत के कारण कई छात्राओं ने स्कूल आना छोड़ दिया था। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

माधवपुरम सेक्टर एक निवासी मोहित कई दिनों से शताब्दीनगर सेक्टर 4बी में स्कूल जाने वाली छात्राओं के सामने अश्लील हरकत करता था। आरोपी की हरकत से तंग आकर रिठानी स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा कई दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। शुक्रवार को परिजनों छात्रा को समझाकर स्कूल भेजा। परिजन व काॅलोनी की महिलाएं छात्रा के पीछे-पीछे कुछ दूरी पर चलने लगे। आरोपी ने एक बार फिर छात्रा के सामने अश्लील हरकत की। लोगों ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। पुलिस को निवासियों ने बताया कि आरोपी अन्य छात्राओं के सामने भी अश्लील हरकत करता है। इसके चलते छात्राएं स्कूल आने से मना करती हैं। छात्रा के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें