फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हापुड़ में चंदन चोरी में पकड़े गए लोगों का नहटौर में अापराधिक इतिहास नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नहटौर। हापुड़ के सिंभावली में चंदन के पेड़ की चोरी में पकड़े गए नहटौर के मोहल्ला मिर्दगान निवासी सुल्तान व मोहल्ला गुली तलाब निवासी परवेज का स्थानीय थाने में कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।
29 दिसंबर की रात को हापुड़ जिले के सिंभावली क्षेत्र के ग्राम भरना निवासी सतवीर सिंह के खेत में 40 वर्ष पुराना चंदन का पेड़ काटकर चोरी कर लिया गया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही शुरू की। 3 जनवरी को सिंभावली क्षेत्र में हाईवे पर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक बुलेरो पिकअप गाड़ी को रोका तथा घेराबंदी करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप से करीब सात लाख रुपए की चंदन की लकड़ी बरामद की। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम नहटौर के मोहल्ला मिर्दगान का सुल्तान व मोहल्ला गुली तलाब का परवेज बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें