मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेस एक की डीएच कॉलोनी के लोग इन दिनों बंदरों के उत्पात से परेशान हैं। उन्होंने वन विभाग व नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। लोगों का कहना है कि स्थानीय पार्षद सहित अन्य अधिकारियों को समस्या बताई गई, मगर समाधान नहीं किया गया। कॉलोनी निवासी दीपक सक्सेना ने बताया कि 50-60 बंदरों का झुंड क्षेत्र में लोगों को परेशान कर रहा है। बंदर मकानों में घुसकर काफी नुकसान कर रहे हैं। सड़क से गुजरने वाले बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं। बंदरों के डर से लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही बंदरों से निजात नहीं दिलाई गई तो कॉलोनी के लोग नगर निगम और वन विभाग के कार्यालयों में पहुंचकर घेराव करेंगे। संवाद