फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम के पानी को ना, कैंपर मंगा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
डायरिया फैलने से दहशतजदा कुटी बौद्ध विहार वासी, एसीएमओ ने निरीक्षण कर ली जानकारी
विज्ञापन

- तीसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग ने लगाया लगाया शिविर, दी दवाएं
-दूषित पानी वाली पाइप लाइन को ठीक किया गया
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शास्त्रीनगर कुटी क्षेत्र बौद्ध विहार में तीन दिन से डायरिया का प्रकोप जारी है। लोगों में इतनी दहशत है कि वह कैंपर का पानी मंगा रहे हैं। पानी में झाग की शिकायत शाम के समय अभी भी बनी हुई है। मंगलवार को एसीएमओ ने मोहल्ले में निरीक्षण कर बीमार लोगों से बात की। स्वास्थ्य विभाग ने तीसरे दिन भी आंबेडकर भवन में स्वास्थ्य शिविर लगाया।
स्थानीय पार्षद सत्यपाल ने बताया कि इस क्षेत्र में काफी समय से गंदे पानी की समस्या बनी है। सोमवार को पाइप ठीक किए जाने का नगर निगम की टीम ने दावा किया है। स्थानीय लोग अभी गंदे पानी की शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम की टीम के द्वारा पानी के सैंपल लिए गए हैं लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। ऐसे में लोगों में खौफ बना हुआ है।
विज्ञापन

- रिपोर्ट सही आई तो ही होगा विश्वास
- स्थानीय निवासी अभिषेक ने बताया कि उनकी मां सुनीता, भाई मोंटी, बहन दिया सहित वह खुद भी पांच दिन से डायरिया से ग्रस्त हैं। उन्हें दवाएं तो दी जा रही है। वह बाहर से कैंपर का पानी मंगा रहे हैं। अब अतिरिक्त खर्चा हो गया है। पानी की रिपोर्ट सही आने के बाद ही लोगों को विश्वास होगा।
- दोनों बच्चों को डायरिया
- स्थानीय निवासी कृष्णपाल ने बताया कि घर में दोनों बच्चे डायरिया से ग्रस्त हैं। अब कुछ आराम मिला है, लेकिन गंदे पानी को लेकर डर बना हुआ है। नगर निगम के अधिकारियों ने कोई ठोस जवाब नहीं है।
- बच्चों को कैंप से दिलाई दवाएं
- स्थानीय निवासी कमलेश ने बताया कि उनके बच्चे गर्वित और गर्विन दोनों डायरिया से ग्रस्त हैं। उलटी और दस्त की शिकायत है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैंप से दवाएं ली हैं।
यह लोग भी परेशान
- बुद्ध विहार निवासी राजेंद्र ने बताया कि उनके परिवार की गुनगुन और अर्पित बीमारी से ग्रस्त रहे। पड़ोस में रहने वाली ओमवती ने भी बताया कि घर में कुछ लोग बीमार हैं, जबकि कुछ ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

वर्जन...
- मरीजों की हालत में सुधार, एक बच्चा भर्ती
-पेयजल की लाइन में जहां से गंदा पानी आ रहा था वह नगर निगम ने ठीक कर दिया है। मरीजों की भी हालत में बहुत सुधार है। कुटी क्षेत्र बुद्ध विहार में निरीक्षण कर जानकारी ली गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाया जा रहा है। अब सिर्फ एक पांच महीने का बच्चा भर्ती है। स्टूल सैंपल और पानी के सैंपल की जांच रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज से आनी है। - डॉ. अशोक कटारिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें