फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटीएम केवाईसी नहीं कराई है...! ऐसा कॉल या मैसेज आए तो हो जाएं सतर्क, भूलकर भी न करें ये गलती

Wed, 04 Dec 2019 05:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
पेटीएम - फोटो : self
विज्ञापन

पेटीएम की केवाईसी नहीं हुई है, क्रेडिट लिमिट बढ़ा लीजिए...., यदि आपके मोबाइल पर कोई ऐसा मैसेज आए, जिसमें आपसे अपने पेटीएम केवाईसी अपडेट कराने को कहा जाए, तो जरा सावधान रहें। क्योंकि मैसेज भेजने वाला साइबर शातिर हो सकता है, जो आपको जाल में फंसाकर ठगी कर सकता है। लोगों की सूचनाओं पर पुलिस के साइबर सेल ने पड़ताल की, तो चौंकाने वाली असलियत सामने आई है। साइबर सेल ने लोगों को अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन




इंटरनेट के दौर में साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है। आईटी एक्सपर्ट साइबर शातिरों ने ठगी के एक से बढ़कर एक तरीके ईजाद कर लिए हैं। लोगों की नासमझी के चलते उनके बैंक खातों में भी सेंध लगा रहे हैं।

साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि उन्हें एक यूजर्स ने बताया कि मोबाइल पर पेटीएम केवाईसी अपडेट कराने का मैसेज आया, मेसेज में लिखा गया है कि उनके पेटीएम वॉलेट की धनराशि कुछ समय बाद होल्ड कर दी जाएगी, इससे बचने को तुरंत केवाईसी अपडेट कराएं।

विज्ञापन

इस तरह की सूचना कुछ अन्य लोगों से भी मिली तो इसकी पड़ताल की गई। इसके लिए पेटीएम से संपर्क किया गया। वहां अधिकारियों से इस तरह के मैसेज के बारे में जानकारी ली गई। पेटीएम ने स्पष्ट किया कि उन्होंने केवाईसी कंप्लीट कराने का किसी भी तरह का मेसेज नहीं भेजा है।

कोलकाता के व्यक्ति का मिला मोबाइल नंबर
साइबर सेल प्रभारी के अनुसार मैसेज में लिखे मोबाइल नंबर की जांच की तो वह कोलकाता निवासी एक युवक के नाम पर पाया गया, जिसका पेटीएम ऑफिस से कोई संबंध नहीं है। इससे साफ है कि मैसेज किसी साइबर शातिर की चाल है, जो लोगों को ठगी का शिकार बना सकता है।
विज्ञापन

कॉल बैक करने की भी गलती ना करें
जिस नंबर से आपको मैसेज आए उस नंबर पर कॉल बैक भी नहीं करनी चाहिए। साइबर अपराधी इतने शातिर हैं कि आपको बातों में उलझाकर ऐसा महसूस करा देंगे कि वे पेटीएम से ही बोल रहे हैं।

आपको मोबाइल में टीमव्यूवर या एनीडेस्क एप डाउनलोड करने को कहेंगे या फिर आपके व्हाटसएप नंबर पर एक लिंक भेजकर आपकी कुछ पर्सनल डिटेल भरने को कहेंगे। जैसे ही लिंक पर डिटेल भरेंगे, आपका डाटा साइबर अपराधियों के पास चला जाएगा।

एप भी डाउनलोड नहीं करें
साइबर शातिर आपसे एप डाउनलोड करने को उस पर क्लिक करने को कहेंगे और उस पर आए अंकों के नंबर को आपसे पूछेंगे। उसके बताते हुए आपके मोबाइल का पूरा कमांड उनके हाथ में होगा। वे आपके मोबाइल को ऑपरेट कर सकेंगे और मोबाइल का पूरा डाटा आसानी से उन तक पहुंच जाएगा इसके जरिए वे धोखाधड़ी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें