समितियों को भेजा 23 जनवरी तक का भुगतान
मवाना। मिल ने आठ जनवरी से 23 जनवरी 2021 तक खरीदे गए गन्ने का 58.00 करोड़ रुपये का भुगतान समितियों को भेज दिया है। मवाना शुगर मिल के वरिष्ठ प्रबंधक प्रमोद बालियान ने बताया कि मिल द्वारा 23 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान 58 करोड़ रुपये का समितियों को मय एडवाइज के भेज दिया है।
मवाना। डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग द्वारा शनिवार को कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की प्रेरणाओं पर चलते हुए सभी कोरोना योद्धाओं को सैल्यूट भी किया। सदस्यों द्वारा सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के डॉक्टर्स, नर्स, एंबूलेंस ड्राईवर और सीओ कार्यालय के सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. सतीश भास्कर, डॉ. अनिल शर्मा एवं सेवादारों में देवेंद्र, डॉ. सतेंद्र, जोगिंद्र, धर्मेंद्र, जितेंद्र, मनोज, कृष्ण व अन्य सेवादार मौजूद रहे।