फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पवन कुमार ने जीता सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

Mon, 23 Feb 2026 09:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के शोधार्थी पवन कुमार ने जापान के नागोया विश्वविद्यालय और चेन्नई के एसएसएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार प्राप्त किया है।
विज्ञापन

सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक शिव नादर विश्वविद्यालय परिसर, चेन्नई में संपन्न हुआ। जिसमें भारत, जापान और इंडोनेशिया सहित कई देशों के वैज्ञानिकों ने भाग लिया। पवन कुमार ने अपना शोध कार्य प्रस्तुत किया। शोध कार्य उनके मार्गदर्शक प्रो. अनुज कुमार के निर्देशन में पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क, समर्पण और वैज्ञानिक अनुशासन का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें