फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चरित्रशाला में विद्यार्थियों में जगाया राष्ट्रप्रेम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजकीय सेकेंडरी स्कूल बहरामपुर में राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान का शुभारंभ
मेरठ। स्वयंसेवी संस्था उन्मुक्त भारत और सुभारती विश्वविद्यालय समूह के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान (रचना) की तीसरी इकाई का शुभारंभ राजकीय सेकेंडरी स्कूल बहरामपुर में हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित चरित्रशाला में कक्षा चार से 10 तक के लगभग 200 छात्र-छात्राओं को राष्ट्रभक्ति, स्वदेशी और क्रांतिकारियों के बलिदान की प्रेरक बातें बताईं। कार्यक्रम का प्रधानाचार्य वीणा रानी ने रचना टीम का स्वागत किया। रचना गुरुग्राम इकाई की सचिव डॉ. शोभा गुप्ता ने रचना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अतुल कृष्ण का परिचय कराते हुए बताया कि डॉक्टर कृष्ण ने मेरठ व देहरादून में दो विश्वविद्यालयों के अलावा बिजनौर, किठौर, गाजियाबाद व गढ़ क्षेत्र में कई स्कूल व अस्पताल स्थापित किए हैं। अब वे युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम जगाने का संकल्प लेकर चल रहे हैं। डॉ. अतुल कृष्ण ने कहा कि वंदे मातरम का अर्थ मातृभूमि को ईश्वर मान पूजना नहीं, बल्कि उसके प्रति पूर्ण समर्पण व सम्मान है। जन्मदिन पर वृक्ष लगाने जैसी पर्यावरण रक्षा की बातें भी उन्होंने कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें