फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी सख्ती से लागू करने की मांग

विज्ञापन
दौराला- एसडीएम सरधना से मिलने पहुंचे दौराला व्यापार संघ के पदा​धिकारी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। व्यापार संघ दौराला के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कस्बे में साप्ताहिक बंदी सख्ती से लागू करने की मांग की। अध्यक्ष हरपाल चौहान के नेतृत्व में व्यापार संघ के पदाधिकारी तहसील पहुंचे और एसडीएम को बुके, तिरंगा देकर सम्मान किया। इसके बाद उन्होंने ज्ञापन सौंपा और बताया कि कस्बे में बहुत से ऐसे व्यापारी हैं, जो साप्ताहिक बंदी में भी अपने प्रतिष्ठान खोलते हैं और नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। एसडीएम ने दौराला पुलिस को आदेशित करते हुए रिपोर्ट मांगी। इस दौरान कालू चौहान, मुनेंद्र भराला, सचिन उपाध्याय, राजीव, पुरुषोत्तम, सलीम, मुकेश, विपेंद्र रस्तोगी, सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें