फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को प्रेमी के साथ देख दे दिया तलाक

Fri, 07 Oct 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर पति ने तलाक दे दिया। पंचायत में भी पति ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में खूब हंगामा हुआ। युवक ने लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जाकिर कालोनी निवासी युवक की शादी आठ साल पहले हुई थी। युवक आरोप है कि उसकी पत्नी का पड़ोसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसकी गैरमौजूदगी में प्रेमी घर भी आने लगा था। एक सप्ताह पहले उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के घर आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद उसने पत्नी की बुरी तरह पिटाई की और तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। बाद में पत्नी घर आई, तो उसे घर में भी नहीं घुसने दिया।
बुधवार को गण्यमान्य लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की पंचायत हुई, जिसमें महिला ने कहा कि उसका कोई तलाक नहीं हुआ है। लेकिन पति ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महिला मायके वालों के साथ ससुराल पहुंची, तो वहां ताला लटका हुआ था। महिला के भाइयों ने ताला तोड़ दिया और अंदर घुस आए। महिला का पति आया, तो हंगामा हो गया। सूचना पर लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। युवक ने अपनी पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ जबरन घर में घुसने, तोड़फोड़ करने और धमकी देने की तहरीर दी। एसओ लिसाड़ीगेट का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी। वहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें