अमर उजाला चिकित्सा शिविर में जांच करने पहुंचे स्थानीय लोग
मेरठ। अमर उजाला फाउंडेशन और अतुल माहेश्वरी फाउंडेशन की ओर से मलियाना में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 22 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाएं वितरित की गई। शिविर में नजला, खांसी, बुखार, दाद-खुजली सहित अन्य रोगों से पीड़ित लोगों को उपचार दिया गया। शिविर में चिकित्सीय टीम ने ग्रामीणों को मानसून में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए भी जागरूक किया। संवाद