फीवर ओपीडी में छह-छह फिट की दूरी पर मरीज़, मेडिकल में निजी एम्बुलेंस गेट के बाहर इमरजेंसी के सामने वाला गेट किया गया है बन्द
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में निजी एंबुलेंस की भरमार रहती थी, इमरजेंसी के सामने लंबी कतारें लगी रहती थी, लेकिन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद शनिवार को निजी एंबुलेंस के लिए गेट बंद कर दिया गया है। सिर्फ आने जाने के लिए छोटे गेट खुले हुए हैं। एंबुलेंस गेट के बाहर ही खड़ी हुई है। दूसरी तरफ फीवर ओपीडी में मरीजों को छह छह फीट दूर खड़े होने को कहा जा रहा है। उनकी कतारें इसी तरह लगाई जा रही हैं। जिस मरीज में ट्रेवल हिस्ट्री है, कोरोना जैसे लक्षण है उसको जांच के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है बाकी को सामान्य दवाई दी जा रही है। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी पूरी तरह से बंद है सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू हैं। इसी तरह निजी चिकित्सक भी क्लीनिक नहीं खोल रहे हैं। अस्पतालों में ही मरीजों को देख रहे हैं। आईएमए ने शुक्रवार को सीएमओ को 85 चिकित्सकों सूची सौंपी थी और कोरोना कि इस महामारी में स्वास्थ्य विभाग की मदद करने का आह्वान किया था।