मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ महान में सोमवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन ऑप्टिमस हेल्थ केयर सेंटर पर आयोजित किया गया। शिविर में हडि्डयों में कैल्शियम की जांच, नसों की जांच, आदि समस्या की जांच कर उनके इलाज व बचाव की जानकारी दी गई। शिविर में 65 मरीजों की जांच हुई। इनमें से अधिकांश मरीजों में कैल्शियम की कमी, कमर व गर्दन के दर्द की समस्या पाई गई। सभी का उपचार किया गया। डॉ. पारुल, डॉ. अंकुर, डॉ. प्रियंका, डॉ. दीपांशी, डॉ. विशाल पिंडवार आदि को सम्मानित किया गया।क्लब अध्यक्ष डॉ. केपी सैनी, क्लब सचिव पुनीत कथूरिया, विकास जैन, संजीव जैन, मुकेश मित्तल, राहुल मित्तल और नितिन सिंघल आदि का सहयोग रहा। संवाद