फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे ठप रहा पासपोर्ट सेवा केंद्र, आवेदक भड़के, जमकर हंगामा

Wed, 23 Jan 2019 12:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
passport - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
मंगलवार को पासपोर्ट सेवा केंद्र पर दिनभर हंगामा होता रहा। सोमवार देर रात से हो रही बारिश से शहर और देहात की बिजली गायब होने से पासपोर्ट सेवा केंद्र अंधेरे में डूब गया। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक पासपोर्ट सेवा केंद्र में कार्य ठप हो गया। रोजाना की तरह 80 अप्वाइंटमेंट होने के कारण आवेदकों का आना शुरू हो गया।
विज्ञापन


अप्वाइंटमेंट समय पर नहीं होने के कारण लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पासपोर्ट कर्मचारियों ने यूपी-100 को कॉल कर दिया। इसके बाद पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। वहीं, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने मौके पर पहुंचकर डिप्टी पोस्टमास्टर से जानकारी ली। 

कैंट स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को फरवरी में एक साल पूरा हो जाएगा। लेकिन, यहां एक साल के अंदर भी अव्यवस्था पसरी हुई है। थ्री-फेज कनेक्शन के नहीं लग पाने के कारण ऑनलाइन यूपीएस नहीं लग पाया है।

वहीं, पिछले तीन सप्ताह से जेनरेटर के खराब होने से स्थिति खराब होती जा रही हैं। सबसे चौंकानी वाली बात यह है कि बरेली मंडलीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले सहारनपुर को सभी सुविधाओं से लैस कर दिया गया और मेरठ के साथ धोखा किया गया।
 
डाकघर से जेनरेटर का मिलेगा कनेक्शन 
डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बिजली की समस्या पर डाकघर अधिकारियों का घेराव किया। प्रवर अधीक्षक के लखनऊ में होने के चलते डिप्टी पोस्टमास्टर का घेराव किया। इसके बाद बाजपेयी ने प्रवर अधीक्षक पीडी रैगर से फोन पर वार्ता की। उन्होंने डाकघर से जेनरेटर का कनेक्शन कराने और खराब पड़े जेनरेटर को ठीक कराने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन

दो बजे से शुरू हुआ कार्य
पासपोर्ट सेवा केंद्र पर रोजाना 80 अप्वाइंटमेंट लिए जाते हैं। दो बजे तक बिजली नहीं होने से अप्वाइंटमेंट के लिए आवेदक इंतजार करते रहे। बिजली आने के बाद कार्य शुरू किया गया। पासपोर्ट कर्मचारियों के अनुसार 30-35 अप्वाइंटमेंट की प्रक्रिया ही पूरी हो सकी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें