फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट बिजनौर के युवक का, विदेश में घूम रहा रोहिंग्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट बिजनौर के युवक का, विदेश में घूमता रहा रोहिंग्या
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के एक युवक के पासपोर्ट पर एक रोहिंग्या के विदेश में घूमने का मामला सामने आया है। सऊदी अरब से म्यांमार जाते हुए रोहिंग्या धरा गया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बिजनौर निवासी युवक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां उनसे पूछताछ कर रही है।
सऊदी अरब में रोहिंग्या के पकड़े जाने की जानकारी भारतीय दूतावास दी गई। इसके बाद विदेश मंत्रालय से मिली सूचना के आधार पर बिजनौर पुलिस ने शहर कोतवाली पर धोखाधड़ी और पासपोर्ट अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शहर कोतवाली के गांव बक्शीवाला निवासी नाजिम और चाहशीरी निवासी सुहेल को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बक्शीवाला निवासी नाजिम मजदूरी करता है और उसने वर्ष 2011 में अपना पासपोर्ट बनवाया था। वर्ष 2015 में उसने वीजा प्राप्त करने के लिए साक्षात्कार दिया था और उसमें वह फेल हो गया था। इसके बाद उसने अपना पासपोर्ट चाहशीरी निवासी सुहेल को दे दिया। अब तक हुए खुलासे साफ हुआ है कि नाजिम के पासपोर्ट पर किसी और को विदेश भेजा गया था, जिसे विदेश भेजा गया है वह रोहिंग्या है। पुलिस का मानना है कि सऊदी अरब में गिरफ्तार होने वाले रोहिंग्या ने नाजिम के पासपोर्ट पर और भी कई देशों की यात्रा की है। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में नाजिम ने अपना पासपोर्ट खोने की बात कही है, लेकिन पुलिस को उसके इस बयान पर यकीन नहीं है, उससे पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

- अब तक की जांच में पता चला कि नाजिम के पासपोर्ट पर यात्रा करने वाला व्यक्ति म्यांमार का रहने वाला रोहिंग्या है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ हो रही है। -संजय कुमार, एसपी देहात
किसी संगठित गिरोह की करतूत
बिजनौर। फर्जी पासपोर्ट पर यात्रा करने के मामले तो देशभर में सामने आते रहे हैं लेकिन किसी और के पासपोर्ट पर यात्रा करने का यह अपने आप में अलग मामला है। कैसे एयरपोर्ट पर होने वाले तमाम चेकिंग को लांघकर रोहिंग्या सऊदी अरब तक पहुंच गया, यह अपने आप में बड़ा सवाल है। सुरक्षा में चूक का भी यह मामला है। इस पासपोर्ट पर रोहिंग्या कई देशों की यात्रा कर चुका है। पुलिस का मानना है कि यह कोई संगठित गिरोह है, जो इस तरह से किसी और पासपोर्ट पर दूसरे लोगों को विदेश भेज रहा है। पुलिस मामले में किसी बड़े गिरोह के सक्रिय होने का शक जता रही है।
विज्ञापन

और भी मामले आ रहे सामने
किसी संगठित गिरोह के इसमें शामिल होने का दावा पुलिस कर रही है तो यह बेवजह नहीं है। पुलिस सूत्र का कहना है कि इस तरह के तीन और मामले सामने आए हैं। अभी जांच और पूछताछ चल रही है। पुलिस विदेश मंत्रालय के भी संपर्क में है और सऊदी अरब से आई जानकारी का ब्योरा मांगा है। एसपी देहात कल तक पूरे मामले का खुलासा करने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें