मेरठ। कोतवाल धनसिंह गुर्जर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र रविवार सुबह सात बजे प्रशिक्षण पूरा करने वाली लगभग 1477 महिला रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड होगी। केंद्र पर लगभग नौ माह से महिला आरक्षी प्रशिक्षण ले रही हैं। वहीं, हापुड़ रोड स्थित 44 वीं वाहिनी पीएसी के परेड ग्राउंड पर भी रविवार सुबह 8:20 पर नागरिक पुलिस के रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक साइबर क्राइम पवन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।