फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी शिविर में कर्नल ने कैडेट्स को नाइट नेविगेशन के गुर सिखाए

विज्ञापन
एन सी सी शिविर में कर्नल शैली कैडेट्स को जानकारी देते हुए (स्त्रोत बटालियन) मवाना।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। 73 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में कृषक इंटर कॉलेज में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कर्नल शैली ने कैडेट्स को नाइट नेविगेशन के गुर सिखाए।

कैडेट्स के लिए मॉर्निंग मस्टर, योगा, फायरिंग अभ्यास, मैप रीडिंग एवं ग्राउंड टू मैप प्रशिक्षण, इंडिकेशन ऑफ लैंडमार्क के प्रशिक्षण के साथ फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण दिया। विशेषज्ञ सीनियर फायरमैन फारुक, फायरमैन सचिन राणा व फायरमैन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि आग लगने के मुख्य कारणों में शॉर्ट सर्किट, गैस रिसाव और लापरवाही प्रमुख हैं। कैडेट्स को अग्निशामक यंत्र के सही उपयोग की व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न प्रकार की आग एवं उन्हें बुझाने के उपयुक्त तरीकों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन की टीम में शामिल विनीत त्यागी व अक्षर राजपूत ने बताया कि आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेट्स में सेवा भावना, त्वरित निर्णय क्षमता एवं नेतृत्व कौशल का विकास करना है। सेल्फ स्टडी और इंटर कॉलेज वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गईं। इसके अतिरिक्त रोल कॉल, हेड काउंट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कैम्प कमांडेंट कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल, मेजर तनुज कुमार, सूबेदार मेजर कुलविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें