मेरठ। दीपावली केे लिए परिवहन निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। त्योहार के मौके पर यात्रियों के लिए 24 घंटे बस सेवा उपलब्ध रहेगी। आरएम केके शर्मा ने बताया कि मेरठ में सभी डिपो मेरठ डिपो, भैसाली डिपो, बागपत, सोहराब गेट और गढ़ डिपो पर बसों के फेरों को बढ़ाने के निर्देश दे दिए गए हैं। मेरठ डिपो में हेल्प डेस्क भी बना दी गई है। 22 से 31 अक्तूबर के बीच यात्रियों को 24 घंटे बस मिलेगी। इन तिथियों के बीच दीपावली, भाईदूज और छठ पूजा का त्योहार पड़ रहा है। एआरएम भैसाली डिपो अरविंद कुमार ने बताया कि मेरठ से कौशाम्बी, गाजियाबाद, दिल्ली आईएसबीटी समेत सभी रूटों पर आम दिनों के मुकाबले प्रतिदिन 5 फेरे बढ़ाए गए हैं। रात के समय में भी यदि यात्री पहुंचेंगे तो उन्हें बस उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक रूट पर चालकों और परिचालकों पर ध्यान रखा जाएगा कि उन्होंने शराब का सेवन तो नहीं किया है। इसके लिए उनकी जांच करने के बाद ही रूट पर भेजा जाएगा। संवाद