फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन देरी से आने के कारण यात्री परेशान

Wed, 24 Jul 2024 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन पर  हरिद्वार  जाने  वाली ट्रेन में चढते ​शिव भक्त
विज्ञापन
शामली। जैसे जैसे शिवरात्रि का समय नजदीक आता जा रहा है। ट्रेनों में भी शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को दिल्ली -हरिद्वार ट्रेन डेढ़ घंटा और ऋषिकेश कांवड़ स्पेशल ट्रेन सवा चार घंटे देरी से शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। उदयपुर सिटी भी देरी से पहुंची। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा ।
विज्ञापन

दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली कांवड़ स्पेशल ट्रेन का शामली पहुंचने का समय रात 10.55 बजे है। दिल्ली से चलकर यह ट्रेन देर रात्रि 12.30 बजे शामली पहुंची। मंगलवार को हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाली स्पेशल ट्रेन का शामली पहुुंचने का समय सुबह 4.48 बजे है। यह ट्रेन भी पांच बजे पहुंची। दिल्ली से ऋषिकेश जाने वाली कांवड़ स्पेशल ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 6.20 बजे का है। यह ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर सुबह 10.32 बजे पहुंची। हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों के देरी से चलने से यात्री परेशान रहे। वहीं स्टेशन पर ट्रेनों की छत पर बैठकर यात्रा नहीं करने की अपील की जा रही है। रेलवे स्टेशन मास्टर अरुण कुमार ने बताया कि हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाली सभी ट्रेनों में शिवभक्तों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें