फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में मेरठ के यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में शराब पीकर मेरठ निवासी दो यात्रियों ने हंगामा कर दिया। परेशान यात्रियों ने इसकी शिकायत कोच के डिप्टी सीटीआई और कंट्रोल रूम को दी। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच बी-वन में सवार दो यात्री शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। परेशान यात्रियों ने इसकी शिकायत कोच में तैनात डिप्टी सीटीआई विजय चौधरी और रेलवे कंट्रोल रूम से की। झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची ट्रेन के कोच में पहुंचकर आरपीएफ ने डिप्टी एसएस से बात की। इसके बाद आरपीएफ ने शराबी यात्री मेरठ कैंट निवासी संजीव कुमार व अनुज को कोच से उतार लिया। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि होने पर दोनों पर कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें