फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं से भरा कैंटर पकड़ा, तोड़फोड़

Sat, 28 Oct 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली बंबा बाईपास पर शनिवार दोपहर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पशुओं से भरे कैंटर को रोक लिया। उन्होंने पशुओं को अवैध कटान के लिए ले जाने का आरोप लगाते हुए चालक और क्लीनर की जमकर पिटाई की। कैंटर में तोड़फोड़ कर उसमें आगजनी की कोशिश की। सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस ने पशुओं को कब्जे में लेकर कांजी हाउस भिजवा दिया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि पशुओं से भरा कैंटर हापुड़ रोड की तरफ जा रहा है। इस पर दर्जनों कार्यकर्ता बिजली बंबा बाईपास पर पहुंच गए और कैंटर को रोक लिया। इसके बाद चालक और क्लीनर की पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। फैंटम के सामने ही कार्यकर्ताओं ने कैंटर के शीशे तोड़ दिए और उसमें आग लगाने की कोशिश की। बाद बाद में ब्रह्मपुरी पुलिस भी पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। कैंटर में 19 भैंस ठूंस-ठूंस कर भरी गईं थीं, जिसमें कई भैंस जख्मी थीं। पुलिस ने पशु चिकित्सक अजय चौहान को बुलाकर उनका उपचार कराया। कैंटर चालक मोमीन ने बताया कि पशुओं को मुजफ्फरनगर पैठ से मेरठ हापुड़ रोड स्थित एक कमेले में ले जाया जा रहा था। हिंदू युवा वाहिनी के महानगर उपाध्यक्ष आशुतोष वत्स ने परतापुर थाने में तहरीर दी है। परतापुर इंस्पेक्टर रघुराज सिंह का कहना है कि आरोपियों क े खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि बिजली बंबा बाईपास पर पहले भी कई बार पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ी जा चुकी हैं। तीन माह पहले जुर्रानपुर फाटक के पास ग्रामीणों ने पशु भी लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें