फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्युषण महापर्व आत्मशुद्धि का पर्व है : आलोक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सरधना। पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के सातवें दिवस पर श्री शांतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक ट्रस्ट संघ द्वारा भव्य अष्टप्रकारी पूजन का किया गया। नृत्य-संगीत के साथ परमात्मा की स्नात्र पूजा एवं अष्टप्रकारी पूजन विधिपूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन

प्रभु की आरती, शांतिधारा और चैत्यवंदन किया गया। पूजन के लाभार्थी अनुज जैन, पिंकी जैन, निखिल जैन रहे। पूजन आयोजन में सुंदरी जैन, रमेश चंद जैन, भूमि जैन एवं संगीता जैन का सहयोग रहा। ट्रस्ट संघ के अध्यक्ष आलोक जैन ने कहा कि पर्युषण महापर्व आत्मशुद्धि का पर्व है। इसमें व्रत, उपवास एवं तपस्या के माध्यम से हम अपने कर्मों की निर्जरा कर जीवन को सार्थक बनाते हैं। पर्युषण पर्व के पूर्ण होने पर इन तपस्वियों का भव्य सम्मान ट्रस्ट मंडल द्वारा किया जाएगा। आयोजन में सतेंद्र जैन, प्रवीण जैन, संजय जैन, अभिनव जैन, अमित जैन, गिरीश जैन, सुरेश जैन, शिव कुमार जैन, लोकेश जैन, सोहनलाल जैन, आदित्य जैन, गरिमा जैन, दर्शिका जैन, समृद्धि जैन, कोमल जैन, रजनी जैन, खुशबू जैन, अंकिता जैन, रेनू जैन एवं सुनीता जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें