फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पारुल ने 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
1500 मीटर में पारुल ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
ऋषि- फाइल- 2 पारुल चौधरी ने 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन

भुवनेश्वर में आयोजित 65वीं इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दिखाई प्रतिभा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ के इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

पारुल ने 4 मिनट 20.45 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड की अंकिता ने 4:20.78 मिनट के समय के साथ रजत पदक, जबकि हरियाणा की पूजा ने 4:21.48 मिनट के साथ कांस्य पदक जीता। पारुल इससे पहले 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर दौड़ में अपने प्रदर्शन के दम पर एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। हालांकि 1500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के बावजूद वह एशियन गेम्स के क्वालिफिकेशन मानक (4:19.45) को हासिल नहीं कर सकीं। पारुल ने 4:20.45 का समय निकाला और वह क्वालिफिकेशन के लिए निर्धारित मानक समय से करीब एक सेकंड से चूक गईं। लेकिन पारुल इससे पहले वर्ष 2018 में 4:18.80 का समय निकालकर 1500 मीटर दौड़ पूरी कर चुकी हैं, लेकिन इस प्रतियोगिता में वह ऐसा नहीं कर सकी। इसके बावजूद पारुल का यह प्रदर्शन शानदार रहा।

1500 मीटर में पारुल ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें