फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पारुल चौधरी ने कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स के लिए किया क्वालिफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- चीन में आयोजित डायमंड लीग में 3000 मीटर स्टीपल चेज में प्रतिभाग किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिले के इकलौता गांव की एथलीट पारुल चौधरी ने एक बार फिर सितंबर-अक्तूबर में होने वाले एशियन गेम्स में देशवासियों के लिए पदक की उम्मीद जगा दी है। उन्होंने शनिवार को चीन के शंघाई में आयोजित डायमंड लीग में 3000 मीटर स्टीपल चेज में प्रतिभाग कर 9 मिनट 12.84 सेकंड में दौड़ पूरी की और जुलाई में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स और सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई किया। हालांकि वह अपने पर्सनल बेस्ट से चूक गईं लेकिन उन्होंने सीजन बेस्ट प्रदर्शन किया।
ट्रैक एंड फील्ड एथलेटिक्स में प्रतिवर्ष वार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसे डायमंड लीग कहा जाता है। इसका आयोजन मई से सितंबर के बीच किया जाता है। देशभर से सर्वश्रेष्ठ एथलीट इसमें शामिल होते हैं। इसी प्रकार शनिवार को चीन के शंघाई में डायमंड लीग में मेरठ की गोल्डन गर्ल पारुल चौधरी ने भी प्रतिभाग किया। वह प्रतियोगिता में सातवें स्थान पर रहीं लेकिन उन्होंने अपना सीजन बेस्ट दिया और एशियन गेम्स व कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 3000 मीटर स्टीपल चेज के क्वालिफाइंग मार्क 9 मिनट 27.41 सेकंड से भी कम समय में दौड़ पूरी कर दोनों प्रतियोगिताओं के लिए क्वालिफाई किया। पारुल चौधरी का पर्सनल बेस्ट 9 मिनट 12.46 सेकंड है। इससे वह चूक गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पिता और भाई ने जताई खुशी
पारुल चौधरी के इस प्रदर्शन पर उनके पिता कृष्णपाल, भाई राहुल सहित अन्य परिजनों ने खुशी जताई। भाई राहुल ने कहा कि पारुल वर्ष 2023 के एशियन गेम्स की तरह इस बार 2026 के एशियन गेम्स में भी देश के लिए पदक लाएगी और मेरठ का नाम रोशन करेगी।

3,000 मीटर स्टीपल चेज में पारुल के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
9:29.51 मिनट - लॉस एंजिल्स ग्रांड प्रिक्स ड्रेक स्टेडियम, मई 2023
9:24.28 मिनट- वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप बुडापेस्ट, अगस्त 2023
9:15.31 मिनट- वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप बुडापेस्ट, अगस्त 2023
9:27.63 मिनट- 19वां एशियन गेम्स एचओसी स्टेडियम हांगझो, अक्तूबर 2023


ये हैं पारुल की उपलिब्धयां
स्वर्ण पदक – प्रथम स्थान 2023 एशियन गेम्स 5000 मीटर
रजत पदक – दूसरा स्थान 2023 एशियन गेम्स 3000 मीटर स्टीपल चेज
स्वर्ण पदक- एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 बैंकाक
कांस्य पदक- एशियन चैंपियनशिप 2018 बैंकाक
अर्जुन अवार्ड- 2023
रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड-2023
2024 में ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें