फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिले में पांच लाख नए सदस्य बनाएगी पार्टी

Fri, 06 Sep 2024 02:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उच्च शिक्षा और जिला प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ही कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है। पार्टी जल्द सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी, जिसमें पांच लाख नए सदस्य जिले में बनाए जाएंगे। सर्किट हाऊस में पत्रकार वार्ता के के दौरान जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य पांच लाख नए सदस्य बनाने का है। पार्टी पहले डिजिटल सदस्यता अभियान चलाएगी। बूथ स्तर पर कैंप लगाकर भी नए सदस्य बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने सर्व समाज के उत्थान का कार्य किया है। इसलिए लोग तेजी से पार्टी से जुड़ रहे हैं, जबकि विपक्ष सिर्फ भ्रम फैलाता है। भाजपा सरकार ने एक-एक वायदे को पूरा किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महापौर डॉ. अजय सिंह, विधायक देवेंद्र निम, राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, कीरत सिंह, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी सहित पार्टी पदााधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें