दौराला - ताईक्वांडो में पदक जीतकर लौटे शशि मदन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी। स्रोत : संस्थान
ई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। शशि मदन पब्लिक स्कूल दौराला के विद्यार्थियों ने नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 12वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्गों में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय के छात्र पार्थ ने स्वर्ण पदक हासिल किया। कनक गुप्ता और सृष्टि ने रजत पदक अपने नाम किए। सक्षम कुमार, वरदान राठी, रक्षित्ता, कृष्णा यादव और तनिष्क ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को लेकर अभिभावकों में भी उत्साह देखा गया। विद्यालय की निदेशक अनुमेहा सिंह, प्रधानाचार्या संगीता भट्ट, समन्वयक ऋचा शर्मा, खेल प्रशिक्षकों ने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि मेहनत और अनुशासन के बल पर छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।