फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, पति समेत 4 के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 10 Feb 2018 11:24 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परतापुर की कुंडा बस्ती में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया। मायके वालों ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर मृतका के पति का कहना है कि एक युवक से संबंधोें के शक में उसने पत्नी की हत्या कर दी है। 

विज्ञापन


मूल रूप से बिहार निवासी शेर सिंह और महेंद्र का परिवार काफी समय पहले मेरठ में रहता है। शेर सिंह टीपी नगर के शिवपुरम और महेंद्र का परिवार परतापुर कुंडा बस्ती में रहता है। दो साल पहले शेर सिंह की बेटी रजनी की शादी महेंद्र के बेटे धर्मेंद्र से हुई थी। रजनी के मायके वालों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी को परेशान करते थे। कुछ दिनों से वह दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे।

शुक्रवार सुबह ससुराल पक्ष ने सूचना दी कि रजनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि जब वह ससुराल पहुंचे तो उसका शव जमीन पर पड़ा था। उसके गले पर निशान थे। कमरे में फांसी लगाने जैसे कोई प्रमाण नहीं थे। मायके वालों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दी। उनका कहना था कि यदि रजनी ने फांसी लगाई थी तो शव उतारने से पहले उन्हें या पुलिस को क्यों नहीं बुलाया। 
विज्ञापन


घटना के करीब चार घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं रजनी के पति को हिरासत में ले लिया। परतापुर थाने के एसएसआई सतेंद्र यादव ने बताया कि रजनी के परिजनों की तहरीर पर पति धर्मेंद्र ,देवर रणवीर, ननद आरती और ससुर महेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

संबंधों के शक में पति ने मारा 
पुलिस के अनुसार रजनी के पति धर्मेंद्र ने रजनी की हत्या की बात स्वीकार ली है। उसका कहना था कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के एक युवक से संबंध हैं। शुक्रवार सुबह उसने दुपट्टे से गला घोंटकर रजनी को मार डाला। धर्मेंद्र का कहना है कि पत्नी की हत्या केवल उसी ने की है। किसी का इसमें कोई हाथ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें