फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण स्थान होते हैं पार्क : डॉ. सोमेंद्र तोमर

Sun, 15 Mar 2026 07:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
उत्तराखंड कॉलोनी में पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य को शुरू करते प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने रविवार को वार्ड 13 स्थित उत्तराखंड कॉलोनी में स्थित टंकी वाले पार्क का सुंदरीकरण शुरू कराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पार्कों का विकास एवं सौंदर्यीकरण नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित वातावरण प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। पार्क केवल हरियाली बढ़ाने का माध्यम ही नहीं होते, बल्कि यह लोगों के स्वास्थ्य, बच्चों के खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों के लिए भी महत्वपूर्ण स्थान होते हैं। पार्क के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी। लोगों ने पार्क के विकास कार्य के लिए राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जागृति विहार मंडल अध्यक्ष नरेश विश्वकर्मा, पार्षद रामपाल यादव, मंडल महामंत्री गौरव वर्मा, मंडल महामंत्री राजेश लटवाल, गौरव पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें