फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के जश्न से गुलजार हुए पार्क, सिनेमाघर

Fri, 07 Jun 2019 04:28 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ईद पर घूमने आए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ईद का जश्न बृहस्पतिवार को भी पूरे शबाब पर रहा। लोगों ने दोस्तों, रिश्तेदारों के घर जाकर उन्हें शीर, मिठाईयां और उपहार दिए। वहीं बाहर घूमकर और पिकनिक मनाकर इस दिन को यादगार बनाया।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख पार्कों में भी खासी भीड़ रही। गांधी बाग, लेडिज पार्क, रामताल वाटिका में लोग परिवार सहित पहुंचे। गांधी बाग में झूलों व वोटिंग का लुत्फ उठाया। युवतियों ने सेल्फी लीं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ईद सेलिब्रेशन की सेल्फी पोस्ट करने का दौर भी चलता रहा। शहर के रेस्टोरेंट व होटलों में भी युवाओं ने दोस्तों के साथ खाने का आनंद लिया। वहीं ईद की मस्ती के रंग वाटर पार्क में भी नजर आए। जहां युवा और बच्चों ने आनंद उठाया। वाटर पार्क में रेनडांस, स्वीमिंग और झूलों का मजा लिया। फिल्मी गीतों पर डांस कर मनोरंजन किया।
सिनेमाहॉल में रही अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था
युवा दोस्तों के साथ सलमान खान की फिल्म भारत देखने सिनेमाघरों में पहुंचे। एडवांस बुकिंग कराने वालों को फायदा रहा, लेकिन तत्काल टिकट खरीदने वालों को घंटों लाइन में लगकर परेशानी उठानी पड़ी। सुबह 9 बजे से शो शुरू हुए और रात 11 बजे तक चलते रहे। परिवार, दोस्तों सहित लोग फिल्म देखने पहुंचे। भीड़ ज्यादा देख सिनेमाघर संचालकों ने अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की थी। शहर में नंदन, अप्सरा सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर सहित वेव्स सिनेमाज, मैग्नम, आईनॉक्स में भी फिल्म चली।
विज्ञापन

गिफ्ट गैलरीज में लगी रही भीड़
होली, दिवाली, क्रिसमस, नए साल की तरह ईद पर भी उपहारों के  लेनदेन का चलन लगातार बढ़ रहा है। इसका नजारा बाजार में गिफ्ट गैलरीज पर देखने मिला। लोगों ने एक दूसरे को ईदी और उपहार में देने के लिए गिफ्ट खरीदे। क्राकरी, गिफ्ट आयटम, गुलदस्ते, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, कपड़े, फोटोफ्रेम, बोतलें, कॉस्मेटिक, एसेसरीज, बैग, हैंडबैग, साड़ियां, सूट व चॉकलेट एवं फ्रूट जूस लेने के लिए लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें