अखिल विद्या समिति के तत्वाधान में होने वाले परीक्षितगढ़ महोत्सव का शुभारंभ करते चेयरमैन।
- फोटो : PARIKESHGARH
परीक्षितगढ़। नगर के गांधारी सरोवर प्रांगण में अखिल विद्या समिति के तत्वावधान में होने वाले परीक्षितगढ़ महोत्सव का उद्घाटन चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने पर्यटन के ऐतिहासिक मंदिरों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं नारायण सेवा संस्थान द्वारा 40 दिव्यागों को सहायक उपकरण प्रदान किए। मुख्य अतिथि चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने कहा कि परीक्षितगढ़ महोत्सव से नगर को एक बड़ी पहचान मिली है। कृष्णगोपाल शर्मा, निशा तेवतिया, गुल्लू प्रधान, मनोज शर्मा, मुकेश शर्मा, शिवराज सिह, अमन शर्मा ने भी संबोधित किया। वहीं समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उदयपुर से आए नारायण सेवा संस्थान के डॉ. नेहा अग्निहोत्री, डॉ. मुकेश, सुरेंद्र गोयल, राजेश शर्मा द्वारा 40 दिव्यांगों को सहायक उपकरण लगाए गए। अध्यक्षता मूलचंद बंसल ने की और संचालन नरेंद्र शर्मा ने किया। मनोज निर्मल, महावीर गुप्ता, स्वाति चौधरी, भावना शर्मा, अंजलि, चौधरी रामपाल सिंह, नंद किशोर पप्पू, बॉबी आर्य, श्याम सिंह महलवार, संतराम सैनी, महकार गुर्जर, रामफल गुर्जर, रणबीर सिंह, शकील आदि मौजूद रहे।