फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 दिसंबर से अनेक रंगों में दिखेगा परीक्षितगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। नगर के गांधारी सरोवर पर अखिल विद्या समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें 31 दिसंबर से 31 जनवरी तक चलने वाले महोत्सव की रूप रेखा तैयार की गई। बैठक में परीक्षितगढ़ महोत्सव समिति की अध्यक्ष पूनम रूहेला ने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारी पूर्ण हो चूकी हैं। जिसका उद्घाटन 31 दिसंबर को गांधारी सरोवर पर लगे 200 फीट के पोल पर तिरंगा फहराकर किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षा समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रूहेला, संचालन नरेंद्र शर्मा ने किया। पूर्व चेयरमैन राखी मोहन गुप्ता, रजनी अग्रवाल, आरती देवी, संगीता प्रजापति, श्याम सिंह, छिद्दा त्यागी, मूलचंद बंसल, कृष्ण गोपाल शर्मा, डां भावना शर्मा, निशा तेवतिया, रिंकू सिंह, अमन शर्मा, संतरपाल सैनी, पप्पू, गजेंद्र गुर्जर, स्वाति चौधरी व मदन गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये होंगे कार्यक्रम-
परीक्षितगढ़ महोत्सव में 1 जनवरी को भजन संध्या, 5 को पर्यटन प्रदर्शनी, 9 को नृत्य प्रतियोगिता, 11 को वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह, 12 को युवा उत्सव, 13 को डांडिया, 17 को पत्रकार सम्मेलन, 19 में कवि सम्मेलन, 21 में सुंदरकांड, 23 को सुभाष जयंती, 24 को श्रीमद्भागवत कथा एवं कलश यात्रा, 25 को शहीदों को श्रद्धांजलि व गणतन्त्र दिवस समारोह, 28 को नवल देह का सांग और 31 जनवरी को समापन समारोह होगा। सभी कार्यक्रम गांधारी तालाब व नगर के पर्यटन स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें