फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू की दोनों स्कीम में संशोधन, परीक्षा से पहले विवि में हंगामा

Tue, 10 Jan 2017 10:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीसीएसयू की दिसंबर 2016 सेमेस्टर की परीक्षा मेरठ और सहारनपुर मंडल के 75 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा से एक दिन पहले छात्रों ने एलएलबी और एलएलएम की डेट शीट में बदलाव की मांग को लेकर विवि में हंगामा किया। दोनों स्कीम में संशोधन कर दिया गया है। संशोधित स्कीम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षा से जुड़ी जानकारी लेने के लिए कंट्रोल रूम में बनाया गया है। एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


एबीवीपी ने सोमवार को एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर और और पांचवें सेमेस्टर के पेपर एक साथ पड़ने पर विरोध किया। उन्होंने कहा कुछ छात्र बैक परीक्षा दे रहे हैं, उनके सामने समस्या है इसलिए स्कीम बदली जाए। एलएलएम में भी यह मांग उठाई गई। रजिस्ट्रार दीप चंद्र से डेट शीट बदलने की मांग की गई। शाम को विवि ने डेट शीट में बदलाव कर दिया। परीक्षा नियंत्रक की ओर से संशोधित स्कीम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षा में सेमेस्टर सिस्टम के तहत चल रहे ट्रेडिशनल कोर्स, एलएलबी तीन वर्षीय, एलएलएम, बीएससी होम साइंस और बीएससी एग्रीकल्चर के पेपर होने हैं। सेमेस्टर परीक्षा के पेपर 10 जनवरी से शुरू हो रहे हैं। प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा 16 जनवरी से शुरू हो रहे हैं। एडमिट कार्ड विवि की वेबसाइट www.ccsuweb.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

बीएड सेक्शन में हंगामा
बीएड सेक्शन में मार्कशीट को लेकर छात्रों ने हंगामा किया। परेशान कर्मचारियों ने इसकी शिकायत कुलपति प्रो. एनके तनेजा से की। कर्मचारियों ने स्टॉफ की कमी बताई। परीक्षा फार्म भरने की वजह से इन दिनों मार्कशीट लेने के लिए विवि में छात्रों की भीड़ आ रही है।  
विज्ञापन


कंट्रोल रूम बनाया
परीक्षा संबंधी जानकारी लेने के लिए विवि ने प्रशासनिक भवन के कमरा नंबर 201 में कंट्रोल रूम बनाया है। छात्र सुबह आठ से शाम आठ बजे तक 0121-6450760, 7455023166, 8171317272, 9837423496 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें