जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) द्वारा आयोजित 'परख 2024' (PARAKH 2024) राष्ट्रीय सर्वे
ट्रांसलेम एकेडमी में डायट द्वारा आयोजित की गई कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना/ गंगानगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा गंगानगर स्थित एक स्कूल में परख 2024 राष्ट्रीय सर्वेक्षण संबंधी दो दिवसीय कार्यशाला के द्वितीय बैच का समापन हुआ। कार्यशाला में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा और सर्वेक्षण के परिणामों के आधार पर ठोस रणनीति तैयार करना रहा।
संचालन ट्रांसलेम एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ. श्याम तिवारी, डायट मुजफ्फरनगर की प्रवक्ता डॉ. विकिन संधू ने किया। कार्यशाला के अगले चरण में प्रतिभागियों ने परख 2024 के आंकड़ों और सर्वेक्षण के विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण किया। बेसिक, माध्यमिक, सीबीएसई और मदरसा और डायट से आए प्रवक्ताओं की टीमें बनाकर सर्वेक्षण के निष्कर्षों पर मंथन किया। डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने कहा कि दो दिनों की कार्यशाला से निष्कर्ष व कार्य योजना प्राप्त हुई है उसको विद्यालय स्तर पर लागू किया जाएगा।उन्होंने कहा परख केवल प्रक्रिया नहीं, बल्कि शिक्षा में सुधार का संकल्प है। वरिष्ठ प्रवक्ता सलमान मैराज ने कहा कि इस कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान को अब स्कूलों तक पहुंचाना ही लक्ष्य है। कार्यशाला में उपस्थित सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यशाला के नोडल अधिकारी डॉ. अमित सिंह व गौरव त्यागी ने आभार जताया।